भोपालमध्य प्रदेश

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर लाखों की लूट: भोपाल पुलिस ने FIR किए बिना पीड़ित को लौटाया

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर लाखों की लूट: भोपाल पुलिस ने FIR किए बिना पीड़ित को लौटाया
​एमपी नगर में समलैंगिक युवक को फंसाकर 1 लाख की धोखाधड़ी; 8 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य
​भोपाल, यशभारत: ​राजधानी में ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स की आड़ में लूटपाट और धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक समलैंगिक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए फंसाकर एमपी नगर जोन-2 में मिलने बुलाया गया और फिर उससे एक लाख रुपये की धोखाधड़ी और लूट को अंजाम दिया गया।
​घटनाक्रम: जाल में फंसाकर लूट
​जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक डेटिंग ऐप के माध्यम से पीड़ित युवक से दोस्ती की। 22 तारीख को उसे एमपी नगर जोन-2 में अकेले बुलाया गया। जैसे ही युवक मौके पर पहुंचा, आरोपी ने पहले उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लूटपाट यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाए रखा, जबकि उनके एक अन्य साथी ने छीने गए मोबाइल में मौजूद फोन पे  ऐप का उपयोग किया। इस दौरान मालवीय नगर स्थित एक ज्वेलरी शॉप से एक लाख रुपये की खरीदारी की गई। जब पीड़ित को उसका मोबाइल वापस मिला, तब उसे इस बड़ी धोखाधड़ी का पता चला।
​पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
​इस पूरे मामले में एमपी नगर पुलिस का रवैया सबसे अधिक चौंकाने वाला रहा है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। “हैरानी की बात है कि एमपी नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज किए बिना ही उसे थाने से चलता कर दिया।” घटना को हुए आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो कोई कार्रवाई की है और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को इस गंभीर लूट और धोखाधड़ी की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button