जबलपुरमध्य प्रदेश

कोहरे से उड़ान तक राष्ट्रीय कार्यशाला 15 को, शीतकालीन मौसम और विमानन सुरक्षा पर देशभर के विशेषज्ञ करेंगे चर्चा

जबलपुर यशभारत। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी की इकाई एयरोड्रोम मौसम विज्ञान कार्यालय एएम ओ नागपुर 15 दिसंबर 2025 को “शीतकालीन मौसम प्रणालियों का पूर्वानुमान (कोहरे पर विशेष ध्यान सहित) द्वारा विमानन सुरक्षा में वृद्धि” विषय पर तीसरी अखिल भारतीय हाइब्रिड कार्यशाला आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम डॉ. रिजवान अहमद, निदेशक एएमओ नागपुर और आर. बालासुब्रमणियन, प्रमुख आरएमसी नागपुर के नेतृत्व में, आईआईएसईआर भोपाल और इंडिया मौसम विज्ञान सोसाइटी (IMS) के सहयोग से होगा।
कार्यशाला का उद्घाटन आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा करेंगे। इस दौरान देशभर के विमानन मौसम विज्ञानी, संचालन विशेषज्ञ, एयरलाइंस, डीजीसीए, एएआई, वायुसेना और नौसेना के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस कार्यशाला में शीतकालीन कोहरे की भविष्यवाणी, आरवीआर प्रणाली, दृश्यता सेंसर, उपग्रह डेटा और CAT II/III संचालन से संबंधित विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे। डॉ. रिजवान अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कोहरे के सटीक पूर्वानुमान और उड़ान संचालन में व्यवधानों को कम कर विमानन सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है।
यह पहल एएमओ नागपुर द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित एविएशन मौसम विज्ञान और थंडरस्टॉर्म मॉनिटरिंग पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button