अग्निकांड से दहल गया क्षेत्र : क्षेत्र में हड़कंप

अग्निकांड से दहल गया क्षेत्र : क्षेत्र में हड़कंप
रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत करहिया मंडी के समीप दुकान में आग भड़क उठी।
सूत्रों के अनुसार यह आग किराना दुकान में लगी है। आग को देख आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से बढ़ रहीं थीं। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए दमकल भी मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करहिया मंडी के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान में लगी आग का धुआं काफी दूर तक लोगों ने देखा है।
आसपास की दुकानें भी इस आग से प्रभावित हुई हैं। आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मी जुटे हुए हैं। माना जा रहा कि यहां शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। जिस तरह यहां आग लगी है उससे भारी नुकसान होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि आग को बुझाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। यह दुकान किसकी है और आग कैसे लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।







