जबलपुर में वृद्ध महिला को दो दिन से नहीं मिला खाना : मौत, बेहोशी में पड़ी मृतिका को पुलिस ने कराया था अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। थाना अधारताल के आनंद नगर में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। राहगीरों और आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने 108 से महिला को विक्टोरिया में भर्ती कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि महिला पिछले देा दिनों से भूखी थी और अर्धबेहोशी में पड़ी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आंनद नगर से सूचना मिली थी कि बस स्टाफ पर एक महिला उम्र करीब 60 वर्ष अचेत पड़ी थी। जिसके बाद महिला को विक्टोरिया अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया। निशानदेही के दौरान महिला के पास के पास कुछ कपड़े थे, जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।







