जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

आशीष शुक्ला ब्रेकिंग —अमेरिका से लौटी महिला जबलपुर में कोरोना पाॅजीटिव, कलेक्टर ने कहा बूस्टर डोज का अभियान चलाया जाएगा, चाक चौबंद व्यवस्था

जबलपुर,यशभारत। काफी समय बाद जबलपुर में एक कोरोना पाॅजीटिव का केस सामने आया है। एक महिला अमेरिका से कुछ दिन पहले ही जबलपुर लौटी थी जिसके बाद उसे सर्दी खांसी हुई और उसने जब जांच कराई तो वह पाॅजीटिव निकली। जिला प्रशासन को जब इसकी जानकारी लगी तो महिला को घर पर ही आइसलेट कराया गया। इधर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने यशभारत से चर्चा करते कहा कि बूस्टर डोज के लिए अभियान चलाया जाएगा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कलेक्टर ने कहा चिकित्सा स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी बेहतर है। पिछले दिनों शासकीय अस्पतालों में माॅकड्रिल कराई गई थी जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने कहा कि वायरस से लड़ने के लिए शहर के पास समुचित चिकित्सा व्यवस्था है।

WhatsApp Image 2022 12 29 at 20.27.51

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel