मध्य प्रदेशराज्य

रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बल्कर ट्रक से टकराई बस, 5 की मौत करीब 16 घायल, सीएम ने जताया गहरा दुख: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 1 लाख की मदद…. देखें पूरा वीडियो

रीवा । रीवा से सीधी के बीच गुढ से करीब 4 किलोमीटर आगे बस क्रमांक एमपी -19 P 1501 की बल्कर ट्रक में टक्कर होने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई एवं 16 यात्री घायल है, जिनमें तीन यात्रियों की हालात गंभीर है। बस में सवार शेष 13 यात्री सामान्य है।

Screenshot 20260903 082547.Dainik Bhaskar

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीवा सीधी के बीच गुढ क्षेत्र में हुई इस बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से सभी मृतकों के लिए दो-दो लाख रुपए की राशि एवं घायल व्यक्तियों को एक- एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है, साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये है।

Screenshot 20260903 082516.Dainik Bhaskar

उल्लेखनीय है की रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह एवं कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया एवं संजय गांधी चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button