जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

थलपति विजय के समर्थक ने लगाई खुद को आग, तमिलनाडु में बढ़ा सियासी तनाव

तमिलिसाई सौंदराराजन ने की शांति बनाए रखने की अपील

थलपति विजय के समर्थक ने लगाई खुद को आग, तमिलनाडु में बढ़ा सियासी तनाव

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन राज्य में सरकार गठन को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। जहां एक ओर बंगाल में नई सरकार का गठन हो चुका है और सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले चुके हैं, वहीं तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके (TVK) के प्रमुख थलपति विजय अब तक मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले पाए हैं।

108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी टीवीके इस समय बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिशों में लगी हुई है। विजय लगातार राज्यपाल से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सरकार गठन की तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है। इसी बीच शनिवार को होने वाला विजय का संभावित शपथ ग्रहण समारोह भी रद्द हो गया।

सरकार गठन में देरी से समर्थकों में नाराजगी

राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने के साथ ही विजय समर्थकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। शनिवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विजय के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली।

करीब 40 वर्षीय इसक्कियप्पन गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से वह बेहद भावुक और नाराज थे। जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले भी इसक्कियप्पन ने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फीट लंबा ‘वेल’ (भाला) आर-पार किया था।

तमिलिसाई सौंदराराजन ने की शांति बनाए रखने की अपील

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच तमिलिसाई सौंदराराजन ने टीवीके प्रमुख थलपति विजय से अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता नई सरकार के गठन को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है और लोग एक स्थिर सरकार चाहते हैं। तमिलिसाई ने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा है और इसी कारण सरकार गठन के लिए सभी संवैधानिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button