देश

मुंबई से लौटे युवक को सादी वर्दी में आए लोग घर से उठा ले गए, परिजनों को नहीं मिली जानकारी

एटीएस ने युवक को पाकिस्तान कनेक्शन में किया गिरफ्तार

बाराबंकी।कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के किंतूर गांव निवासी एक युवक को एटीएस लखनऊ ने आतंकवादी गतिविधियों के आरोप के चलते मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। जिसका खुलासा बीते बुधवार की देर रात हो सका। कोतवाल बदोसराय राम अवतार सरोज ने बताया जानकारी है।ए टी एस लखनऊ ले गई है।एटीएस द्वारा ही पूछताछ हो रही हैं। मंगलवार सुबह सादी वर्दी में पहुंचे 4-5 लोगों ने मुंबई से लौटे युवक दानियाल अशरफ को घर से उठा लिया। परिजनों को अभी तक बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे परिवार परेशान है। वही एटीएस ने युवक को पाकिस्तान कनेक्शन में गिरफ्तार किया है।

वही आरोपित दानियाल के पिता महमूद ने बताया कि कल सुबह करीब 8 बजे सादी वर्दी में कुछ लोग घर आए। उन्होंने पूछा कि आपका बेटा दानियाल अशरफ कहां है। बेटे के घर पर लेटे होने की बात कहने पर उसे बुलवाया गया। आए हुए लोगों ने दानियाल को तख्त पर बीच में बैठाकर अकेले में बात की। इसके बाद कहा कि प्रधान के घर चलो, बाराबंकी में हुई मारपीट को लेकर पूछताछ करनी है।

पिता ने प्रधान के घर जाने से मना किया तो घर पर ही थोड़ी देर पूछताछ कर दानियाल को साथ लेकर चले गए। महमूद ने बताया कि दानियाल अगस्त में मुंबई गया था और 28 अप्रैल को घर लौटा था। वहां दर्जी-कढ़ाई का काम सीख रहा था। दुबई जाने के लिए एजेंट को 1.20 लाख रुपये भी जमा किए थे, लेकिन अभी वीजा नहीं आया था। परिवार खेत-मजदूरी और गाय पालकर खर्च चलाता है। बेटे को मुंबई में खर्च भी यहीं से भेजते थे।

मां सूफिया बानो (55) ने बताया कि वह खाना बना रही थीं, तभी लोग आए और खुद को गांव का बताकर पति को बुलवाया। बाद में बेटे को बुलाया गया। बारिश होने पर वह अंदर चली गईं। लोगों ने प्रधान के घर चलने को कहा। वहां पहुंचने पर वे लोग नहीं मिले।

दानियाल दो भाई, तीन बहनों में छोटा है। बड़ा भाई कुमैल अंसारी ओमान में रहता है। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का कहना है कि बेटा किसी गलत काम में नहीं था। अचानक इस तरह उठा ले जाने से परिवार दहशत में है। परिजनों ने पुलिस से बेटे की जानकारी देने की मांग की है।वही आरोपित व्यक्ति के पिता का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दानियाल को कौन ले गया और कहां रखा गया है। वही कोतवाल बदोसराय राम अवतार राम का कहना है कि उनके परिवार वालों को पूरी जानकारी है कौन ले गया है कहां ले गया है वह लोग गलत आरोप लगा रहे हैं।मैं खुद गया था मैंने पूरी जानकारी इकट्ठा की है जो बातें हैं वह सही हैं.। बाकी पुलिस अपना कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button