भोपालमध्य प्रदेश

खेत के कुएं में मिली 40 वर्षीय युवक की लाश

खेत के कुएं में मिली 40 वर्षीय युवक की लाश

भोपाल,यशभारत। राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घमरोड़ के एक खेत में बने कुएं में एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान देवेन्द्र मेहर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जब कुएं में शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने मृतक की पहचान देवेन्द्र मेहर (40) के रूप में की है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button