युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कान्हाकुंज फेज-2 स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले 21 वर्षीय विक्की अहिरवार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली
मिली जानकारी के अनुसार, माधव अहिरवार के पुत्र विक्की ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी का फंदा बना लिया और उस पर झूल गया। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी, तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना कोलार पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि विक्की ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।







