मध्य प्रदेशराज्य

कट्टा दिखाने के दौरान चल गई गोली : किशोर के पैर में धसी… क्षेत्र में हड़कंप 

रीवा । सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानीतालाब के समीप सांई मंदिर कै सामने गोली चलने की घटना में घायल किशोर की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

 

चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली है। उधर, इस मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। वहीं पुजारी के बेटे की तलाश की जा रही है।

 

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि यह घटना दो लोगों के बीच कट्टा दिखाने के दौरान हो गई। पुजारी के बेटे को एक युवक कट्टा दिखा रहा था, तभी फायर हो गया और गोली वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर के पैर में लग गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस घटनाक्रम का पूरा खुलासा हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button