
जबलपुर, यशभारत। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक का भाई शातिर शहाबुद्दीन और उसके बेटे मोहम्मद सईद को जबलपुर पुलिस ने मुम्बई से दबोच लिया है। दोनों के खिलाफ लार्डगंज में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है। इस हाईप्रोफ ाइल मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है।
टीआई विजय तिवारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2021 में लार्डगंज थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। अब्दुल रज्जाक सहित उसके भाई, भतीजा सहित अन्य पर आरोप है कि उन्होंने नया मोहल्ला स्थिल लिटिल चैंप्स स्कूल की मान्यता लेने के लिए सोसायटी के फ र्जी दस्तावेज तैयार किए थे। वहीं नहीं सोसायटी में मनमानी तरीके से सदस्यों को बदल दिया था। आरोपियों ने सदस्यों के फ र्जी हस्ताक्षर भी किए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
ठिकाने बदल कर छुपे थे
इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित है। केंट टीआई विजय तिवारी को विवेचक बनाया गया है। मामले में अब्दुल रज्जाक पहले से जेल में है। उसका भाई शहाबुद्दीन अपने बेटे मोहम्मद सईद के साथ तभी से फ रार चल रहा था। पिता-पुत्र का लोकेशन मुम्बई में मिल रहा था, लेकिन वे शातिर निकले। वे ठिकाने बदल कर छुपे थे। टीम ने मुम्बई पहुंच कर दोनों को दबोच लिया। देर रात उन्हें लेकर शहर लौटी है। दोनों को रिमांड पर लेकर कुछ दस्तावेज जब्त किए जाने हैं।







