जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी गोलीकांड का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने: बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

जबलपुर यश भारत। रांझी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति चौराहे पर हुए सनसनीखेज गोलीकांड का लाइव वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर ठेकेदार क्लीयरेंस एडकिन्स पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली सीधे एडकिन्स के सिर में लगी, जिसके बाद वे अपनी चलती बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेजी से फरार हो गए।

​घटना उस वक्त हुई जब क्लीयरेंस एडकिन्स अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल एडकिन्स को तत्काल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया गया। परिजनों के अनुसार, गोली उनके सिर में फंसी हुई है और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सर्जरी कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान तेज कर दी है और मामले में पुरानी रंजिश सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button