ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने युवा कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च

ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने युवा कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च
भोपाल, यश भारत। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने अशोका गार्डन क्षेत्र में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में नेहरू मिडिल स्कूल चौराहे से मंडी चौराहे तक निकाले गए मौन कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी और नागरिक शामिल हुए।
कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित खत्री ने कहा कि ट्विशा के साथ हुई घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है।
अमित खत्री ने कहा कि जब तक ट्विशा को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक युवा कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की लड़ाई अंतिम अंजाम तक लड़ी जाएगी। कार्यक्रम में तारिक अली, अहमद खान, प्रदेश महासचिव प्रिंस नवांगे, प्रदेश सचिव धनजी गिरी, जिला उपाध्यक्ष मयंक सिंह, जिला सचिव अभय राम भक्त, दर्शन कोरी, आशीष शर्मा, नरेला विधानसभा अध्यक्ष मो. आमिर, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन रुडेले, युवा नेता साद उस्मानी, सूरज लोधी, फैजान खान, आशीष नट, माज कुरैशी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







