भोपालमध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ करने का प्रस्ताव पारित कार्य परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय, औपचारिक अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ करने का प्रस्ताव पारित

कार्य परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय, औपचारिक अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय किए जाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में पारित किया गया। यह निर्णय कार्य परिषद की बैठक में लिया गया जिसमें कुलपति उपकुलपति विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में नाम परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नाम परिवर्तन के बाद विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक दस्तावेजों वेबसाइट प्रमाणपत्रों और सूचना पट्टों साइनेज में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। प्रशासन ने बताया कि नाम परिवर्तन से जुड़ी विधिक औपचारिकताओं तथा राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए नाम को लागू करने की समय सीमा और प्रारंभिक कार्यों की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। नाम परिवर्तन के निर्णय को लेकर छात्रों और शिक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इसे विश्वविद्यालय की नई पहचान और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने वाला सकारात्मक कदम बताया जबकि कुछ ने इसके व्यावहारिक प्रभावों और क्रियान्वयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं । विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नए नाम को औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button