धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व : लक्ष्मी जी की पूजा के बाद जमकर हुई आतिशबाजी, हर-घर जले दीपक

सिवनी यश भारत:-सिवनी मुख्यालय सहित जिले भर में दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपोत्सव पर्व के दिन सिवनी मुख्यालय सहित जिलेभर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने मिट्टी के दीए, झालर, धान की लाई, सिंगाड़े, मिठाई, इलेक्ट्रानिक सामग्रियों समेत अन्य सामग्रियों की जमकर खरीदी की।
गणेश भगवान एवं लक्ष्मी जी की मूर्तियों की मांग भी ज्यादा देखी गई। जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, लखनादौन, छपारा, बरघाट, कुरई विकासखंडो के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह लाई, मिठाई, खिलौने की दुकानें सजी रही। ग्रामीण अंचलों में इस बार पटाखा व्यापारियों के लिए ग्राम के बाहर मैदान में फाटकों की दुकानें लगाई।
क्योंकि ग्राम के अंदर फटाका दुकानें रहने से हादसों के संभावना रहती है। वहीं दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानों में खासी रौनक देखी गई। इस साल तेज आवाज वाले पटाखों की अपेक्षा कम आवाज वाले फटाके, गुब्बारे, रॉकेट, अनारदाना, चकरी, फुलझड़ी, बच्चों के लिए जमीन पर फेकने वाले फटाके व आकास में फटने वाले पटाखों की मांग ज्यादा रही।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने दीपावली पूजन सामग्री की जमकर खरीदी की। सिवनी मुख्यालय के लोगो के लिए छिंदवाड़ा रोड वाईपास मैदान पर सैकड़ों दुकान लगी जहां पटाखा की खरीददारी की गई। वहीं दीपावली के त्योहार को लेकर गांव में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है। लोगों में जोश व उत्साह का माहौल बना रहा। घर के आंगन में मनमोहक रंगोली सजाई गई। शाम से मां लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा शुरू की गई।
मुहूर्त में लोगों ने पूजन किया।
पूजन के बाद लोगों ने पास पड़ोस के लोगो को प्रसाद भेंट किया। और जमकर आतिशबाजी की। वहीं लोगो ने शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली पर्व मनाया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कई स्थानों में लगाई गई।







