रीठी पुलिस ने किया शातिर मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 10 मोटरसाईकिलें बरामद

कटनी, यशभारत। रीठी पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों पर नियंत्रण करने एवं वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में दिनांक 22.03.26 को वाहन चोर मनीष लोधी निवासी रैपुरा जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया। थाना रीठी के अप०क0 63/26 धारा 303 (2) बीएनएस के मामले में पूर्व में आरोपी गणेश साहू तथा पुष्पराज सिंह निवासी रैपुरा जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपी मनीष लोधी पिता नरेश लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम रैपुरा जिला पन्ना की तलाश की जा रही थी जिसे दिनांक 22.03.26 को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया, आरोपी से थाना क्षेत्र की एवं जिला कटनी में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी द्वारा थाना रीठी, बिलहरी, बाकल एवं कटनी शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाईकिल वाहनो की चोरी की घटना स्वीकार की गई तथा आरोपी से कुल 10 नग मोटर साईकिल बरामद की गई।
बरामद की गई 10 नग मोटरसाईकिल में से 01 मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना थाना रीठी के अप०क० 89/26 का मशरूका, 01 मोटरसाईकिल पैशन प्रो थाना बाकल के अप०क० 121/26 का मशरूका, 02 मोटरसाईकिल क्रमशः हीरो कंपनी की एच एफ डीलक्स एवं होंडा लिवो थाना कोतवाली के अप०क0 284/26 एवं 286/26 का मशरूका, 01 मोटरसाईकिल टीव्हीएस रैडॉन चौकी बिलहरी के अप०क० 11/26 का मशरूका होना पाया गया है शेष जप्तशुदा वाहनो के संबंध में विवेचना जारी है।
आरोपी मनीष लोधी काफी शातिर किस्म का वाहन चोर है जिसके विरूद्ध पूर्व से थाना रीठी में वाहन चोरी के 03 प्रकरण, थाना रंगनाथनगर में 01 प्रकरण, थाना माधवनगर में 02 प्रकरण, थाना कोतवाली तथा कुठला में 01-01 प्रकरण कटनी जिले में कुल 08 प्रकरण वाहन चोरी के पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। आरोपी से वाहन चोरियों के संबंध में जानकारियां एकत्र कर आगे विवेचना की जा रही है। मामले में समीम खान पिता अजीम खान निवासी रैपुरा द्वारा चोरी का वाहन कय करने पर मामले में 317 (2) बीएनएस का ईजाफा कर प्रकरण में आरोपी बनाया गया है प्रकरण विवेचना में है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद
शाहिद, उनि दिनेश चौहान उनि विनोद पटेल, सउनि जयचंद उईके, सउनि सुशील प्रजापति, प्र. आर.अजय मेहरा, प्र.आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. नितेश दुबे, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. विजय, आर. घनश्याम, आर. ज्ञानेंद्र, आर. शहंशाह, आर. शुभम गौतम का विशेष योगदान रहा।







