भोपालमध्य प्रदेश

मंडीदीप में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 250 रुपये किलो में हो रही थी बिक्री

मंडीदीप में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 250 रुपये किलो में हो रही थी बिक्री

5 सिलेंडर जब्त, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई

मंडीदीप, भोपाल। शहर में रसोई गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार शाम वार्ड क्रमांक 23 स्थित बिंदिया कॉलोनी, रेलवे अंडरब्रिज के पास एक कथित गैस सेंटर पर छापा मारकर अवैध गैस रिफिलिंग के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। बताया गया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े स्थानीय पदाधिकारियों की शिकायत के आधार पर की गई। जांच के दौरान सामने आया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरी जा रही थी और इसे करीब 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें 4 सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि एक सिलेंडर से गैस ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी थी। अधिकारियों के अनुसार उस सिलेंडर में करीब डेढ़ किलो गैस शेष पाई गई। इसके अलावा गैस ट्रांसफर में उपयोग होने वाले उपकरण, तौल कांटा और सिलेंडर रखने की व्यवस्था भी जब्त की गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संचालक अवध नारायण विश्वकर्मा और एक कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गैस की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेच रहे थे, जिससे आम उपभोक्ता परेशान थे। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button