भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले दो सप्ताह में विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए कुल 42 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।
इंदौर जिले में पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सामाजिक माध्यमों के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करता था। उसके पास से 7 देशी पिस्टल बरामद की गईं। दतिया जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 11 अवैध हथियार जब्त किए गए, जिनका उपयोग लूट और फायरिंग जैसी घटनाओं में किया जा रहा था। मुरैना, ग्वालियर और जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी लगातार कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जिससे अपराधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button