कटनी

टे्रनों से रोज कटनी आ रहा करोड़ों का कच्चा माल, बड़े पैमाने पर कर अपवंचन की संभावना, व्यापारियों की मिलीभगत, जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से सरकार को लग रहा चूना

कटनी, यशभारत। कटनी जंक्शन के पार्सल ऑफिस में हर दिन बिना जांच और टैक्स चुकाए करोड़ों रूपए का कच्चा माल आ रहा है। इसमे ज्यादातर उत्तरप्रदेश से आने वाला पान मसाला और गुटखा पाऊच है। कतिपय व्यापारियों द्वारा बिना टैक्स चुकाए कच्ची रसीद पर इसे कटनी के लिए बुक किया जाता है और यहां पर इसकी डिलिवरी कर दी जाती है। आलम यह है कि टे्रनों से माल उतरते समय रेलवे के कोई जिम्मेदार अधिकारी और रेल पुलिस भी मौके पर जांच के लिए नहीं रहते, जिसका फायदा कतिपय व्यापारी उठा रहे हैं। नियमों की बात करें तो कोई भी माल खरीदते समय टैक्स जमा किया जाना जरूरी है। टैक्स जमा नहीं किए जाने पर जीएसटी विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है, वैसे भी इस समय मार्च क्लोजिंग का समय चल रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले अधिक से अधिक राजस्व वसूली के लिए प्रयासरत है। ऐसे में कटनी जंक्शन में दूसरे शहरों से आने वाले कच्चे माल की जांच नहीं किया जाना आश्चर्यजनक है। यशभारत ने जब कटनी जंक्शन जाकर इसकी पड़ताल की तो यह देखने में आया कि लोडर और पिकअप वाहनों के अलावा रिक्शा और ठिलिया में बिना जांच-पड़ताल किए माल की डिलवरी दी जा रही है। इस माल की बिलिंग और टैक्स को लेकर भी कोई जांच नहीं की जा रही थी। वाहन चालक मजदूरों को स्टेशन के अंदर ले जाकर माल की डिलिवरी लेते देखे गए। यह कोई एक दिन की बात नहीं है, हर रोज ऐसा ही होता है। जानकारों का कहना है कि टैक्स चोरी के लिए एक बड़ा नेटवर्क इसमे काम कर रहा है। इसमे व्यापारियों के साथ ही कतिपय ट्रांसपोर्टर्स और कुछ अन्य लोग शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button