कटनी

गैस की कालाबाजारी, एजेंसियों ने कहा : पर्याप्त स्टाक, सिलेंडर बुकिंग का समय फिर बढ़ा, अब 25 दिन बाद कर सकेंगे अगली बुकिंग

कटनी, यशभारत। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों को अब गैस के लिए अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। कीमतों में बढ़ोत्तरी से आम उपभोक्ताओं का बजट गड़बड़ा गया है तो वहीं होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर भी असर पड़ रहा है। इस सबके बीच शहर में रसोई गैस की कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही हैं, हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि इस तरह की कोई समस्या नहीं है। एजेंसियों में पर्याप्त स्टाक है। गौरतलब है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या तीन लाख 61 हजार 469 है।
ऐसा माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। कीमतें बढऩे के साथ ही अब 21 के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग होगी। हालांकि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। यानी अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए 24 दिन का अंतर रखना होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि देश में घरेलू गैस, पेट्रोल या डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। इसके बावजूद आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने और अनावश्यक बुकिंग से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि किसी भी संभावित अंतरराष्ट्रीय स्थिति का असर आम उपभोक्ताओं पर न पड़े। बताया जा रहा है कि मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी के चलते सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में यह बदलाव किया है। सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलधता है और आम लोगों को घबराने या अतिरित बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।
शनिवार से बढ़े दाम
जानकारी के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें 60 रूपए बढ़ गई है। शुक्रवार की रात 12 बजे से इस बढ़ोत्तरी को लागू कर दिया गया है। इसी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 114 रूपए 50 रूपए बढ़ाया गया है। कीमतें लागू होने के बाद अब घरेलू गैस 940 रूपए 50 पैसे में मिलेगी। संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
क्या कहते हैं लोग
लोगों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतें बढऩे से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मार्च में वैसे भी बच्चों की स्कूल की फीस, एडमीशन, बुक्स और कॉपियों सहित अन्य खर्चों का बोझ रहता है, ऐसे में अचानक कीमतें बढऩे से परेशानियां होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button