कटनीमध्य प्रदेश

शिवाजी नगर में सुने मकान में चोरी से सनसनी, अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

कटनी, यश भारत। बस स्टैंड पुलिस चौकी के अंतर्गत शिवाजी नगर में अज्ञात चोरों ने एक सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक

IMG 20250719 173159 1
Oplus_0

शिवाजी नगर निवासी कल्पना तिवारी आज 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपने पुत्र अंशुल तिवारी के साथ अपने भाई के घर गई थी। इसी दौरान उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और अंदर से नगदी व जेवर लेकर चम्पत हो गए। भाई के यहां से लौटने पर कल्पना तिवारी व उनके पुत्र को वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना बस स्टैंड पुलिस को दी गई। पुलिस मौका मुआयना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अभी यह पता नहीं चल सका कि चोर मकान से कितने का समान अपने साथ ले गए हैं।कटनी, यश भारत। बस स्टैंड पुलिस चौकी के अंतर्गत शिवाजी नगर में अज्ञात चोरों ने एक सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक
शिवाजी नगर निवासी कल्पना तिवारी आज 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपने पुत्र अंशुल तिवारी के साथ अपने भाई के घर गई थी। इसी दौरान उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और अंदर से नगदी व जेवर लेकर चम्पत हो गए। भाई के यहां से लौटने पर कल्पना तिवारी व उनके पुत्र को वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना बस स्टैंड पुलिस को दी गई। पुलिस मौका मुआयना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अभी यह पता नहीं चल सका कि चोर मकान से कितने का समान अपने साथ ले गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button