कटनी

बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, गाइडलाइन में होगी बढ़ोतरी, कॉलोनियों, अपार्टमेंट और पॉश इलाके गाइडलाइन में शामिल, मूल्यांकन समिति की बैठक में होगा निर्णय

्रकटनी, यशभारत। कटनी में प्रॉपर्टी की गाइडलाइन आगामी एक अपै्रल से बढ़ जाएगी। एक अपै्रल के बाद संपत्ति का पंजीयन 5 से 10 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में दो सब डिवीजन कटनी और विजयराघवगढ़ के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, हालांकि अभी तक इसकी जाकारी सार्वजिनक नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि मुताबिक उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद जिला मूल्यांकन समिति की बैठक होगी और इसके बाद कलेक्टर गाइडलाइन की जानकारी सामने आएगी। एक अपै्रल से पंजीयन के दामों में इजाफा होने की खबर के बाद मार्च क्लोजिंग में रजिस्ट्री की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में कटनी को जो टारगेट मिला था, उससे कहीं अधिक राजस्व मिला है। अब विभाग का जोर अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त करने का है। गौरतलब है कि जिले में जमीनों की रजिस्ट्री के लिए नई कलेक्टर गाइडलाइन आगामी एक अप्रैल से लागू होने जा रही है।
जहां नई कॉलोनियां, वहां बढ़ेंगे दाम
इस बार पूरे जिले में जमीनों के गाइडलाइन रेट में औसतन लगभग 5 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि संभावित है। सूत्रों के अनुसार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी शहर के उन क्षेत्रों में प्रस्तावित है, जहां तेजी से नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं और भूखंडों की खरीद-फरोख्त अधिक हो रही है। इनमे झिंझरी, बरगवां, दुबे कॉलोनी, मंडी रोड, पुरैनी, कुठला, बिलहरी रोड, द्वारका सिटी रोड, नई बस्ती, संत नगर सहित अन्य क्षेत्र शामिल है। ऐसा माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में जमीनों के गाइडलाइन रेट में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। कुछ स्थानों पर यह बढ़ोतरी ज्यादा भी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक जिन इलाकों में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति लेकर कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं और जहां भूखंड काटकर बिक्री का काम तेजी से हो रहा है, वहां व्यावसायिक गतिविधियों और मांग को देखते हुए गाइडलाइन रेट में ज्यादा बढ़ोतरी की तैयारी है। शहर के पुराने और पहले से बसे हुए क्षेत्रों में गाइडलाइन रेट में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है। यहां पूर्व के वर्षों में ही काफी बढ़ोतरी की जा चुकी है।
इनका कहना है
उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई थी। इसके प्रस्ताव अभी नहीं आए। शासन स्तर पर वृद्धि प्रस्तावित है। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-पंकज कोरी, जिला पंजीयक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button