कटनीमध्य प्रदेश

50 से ज्यादा गांव और दो हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचाई से बंचित

जगह जगह से टूटी नहर... नही दे रहा विभाग ध्यान

कटनी – अमेहटा जलाशय से निवार कछगवा तक आने वाली सिंचाई विभाग की नहर की स्थिति इस समय बहुत दयनीय स्थिति से गुजर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है इस नहर से लगभग 50 गांव के किसानों की 2000 एकड़ से ज्यादा कृषि प्रभावित हो रही है। विभाग की लापरवाही के कारण नहर की मरम्मत और सफाई नहीं हो रही है, यह जीवित नहर जगह-जगह से टूट-फुट गई है समय समय पर मरम्मत न होने से नहर में कूड़ा करकट औऱ साइड की मिट्टी से नहर धंस रही हैं। जिससे पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। विभाग को चाहिए नहर का खानगी से बधान किया जाना चाहिए ताकि नहर से किसानों को दोनो फसली पानी मिल सके।

कई बार शिकायत कर चुके है जनप्रतिनिधि

जिला पंचायत से सदस्य मोहिनी देवी पांडे ने इस समस्या को कई बार विभाग के सामने रखा है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। विभाग द्वारा पानी तो चालू किया गया है, लेकिन नहर की सफाई नहीं होने से पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। इससे जलाशय के पानी का दुरुपयोग हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ समाजसेवी अखिल पांडे ने पुनः कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया – ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की इस समस्या का निराकरण किया जाए।शासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु आवंटित राशि का दुरुपयोग करने वाले विभाग के कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए। अन्यथा किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button