मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : कार पलटने के बाद भागे युवक कुएं में गिरे, तीन  की मौत… क्षेत्र में हड़कंप 

Table of Contents

शहडोल। जिले में बीती रात हुई एक दर्दनाक घटना ने न सिर्फ तीन युवकों की जान ले ली, बल्कि अवैध मादक पदार्थों के फैलते नेटवर्क की हकीकत भी उजागर कर दी। जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता तिराहे के पास संदिग्ध कार का पीछा करते समय हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार जैतपुर से कमता की ओर जा रही थी, जिसे पुलिस टीम ने संदिग्ध मानते हुए रोकने का प्रयास किया। वाहन नहीं रुकने पर उसका पीछा किया गया। इसी दौरान तेज रफ्तार में भागती कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद कार में सवार युवक जान बचाने के लिए मौके से भागने लगे। लेकिन, अंधेरे और घबराहट में घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं का अंदाजा नहीं लगा सके और तीन युवक उसमें जा गिरे। गंभीर चोटों के चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनुज शुक्ला (ग्राम कल्याणपुर, शहडोल), सचिन सिंह बघेल (निवासी बुढ़ार) और रोहित शर्मा (निवासी बुढार) के रूप में हुई है। तीनों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

मंगलवार सुबह प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कुएं से शवों को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। घटनास्थल से एक कार भी बरामद हुई है, जिसमें कथित तौर पर मादक पदार्थ मिलने की बात कही जा रही है। यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि जिले में लंबे समय से चल रहे अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की ओर भी इशारा करती है। स्थानीय स्तर पर लगातार ऐसी गतिविधियों की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन इस घटना ने इसे एक ठोस और चिंताजनक रूप में सामने ला दिया है।

इस मामले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी व्यापक चर्चा हो रही है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि, पूरे सिस्टम के स्तर पर समीक्षा हो। ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह मामला किसी एक व्यक्ति या कर्मी का नहीं, बल्कि व्यवस्था की खामियों और अवैध कारोबार के फैलते जाल का संकेत देता है।

इनका कहना है …

घटनास्थल से तीन शव बरामद हुए हैं, विस्तृत विवेचना जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विकास पाण्डेय 

एसडीओपी, धनपुरी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button