मिडिल ईस्ट तनाव का असर, सोना 1.52 लाख पार, चांदी में भी जोरदार उछाल अक्षय तृतीया से पहले बाजार गरम
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव:

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, सोना 1.52 लाख पार, चांदी में भी जोरदार उछाल अक्षय तृतीया से पहले बाजार गरम
जबलपुर, यश भारत । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सोना 32 डॉलर उछलकर 4800 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम बैठता है।
वहीं चांदी भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 77 डॉलर प्रति औंस के पार कारोबार करती नजर आई। इसका असर घरेलू बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) पर भी साफ देखने को मिला, जहां बाजार खुलते ही सोना करीब 1000 रुपए और चांदी 6600 रुपए तक उछल गई।एमसीएक्स पर जून डिलिवरी वाला सोना 903 रुपए की तेजी के साथ 1,52,975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,46,800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इस तेजी की बड़ी वजह है। साथ ही महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।इधर, अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) से पहले घरेलू बाजार में भी सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। केडिया एडवाइजरी के अनुसार, पिछले साल अक्षय तृतीया के मुकाबले इस साल सोने ने करीब 57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक का शानदार रिटर्न दिया है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव:
- नई दिल्ली: ₹1,51,670 (24K), चांदी ₹2,40,610/kg
- मुंबई: ₹1,51,940 (24K), चांदी ₹2,41,020/kg
- भोपाल: ₹1,52,100 (24K), चांदी ₹2,41,280/kg
- इंदौर: ₹1,52,100 (24K), चांदी ₹2,41,280/kg
- रायपुर: ₹1,51,870 (24K), चांदी ₹2,40,930/kg







