कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

ब्रेकिंग : चैकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी 6 किलो चांदी

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। एएसपी संतोष डेहरिया एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना स्टाफ द्वारा बांध मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी।

 

चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 9590 को रोक कर चेक किया गया। वाहन चालक रविंद्र अग्रवाल निवासी हनुमान ताल जबलपुर के कब्जे से कपड़े के थैले में रखी 6 किलो 315 ग्राम चांदी के आभूषण कीमती 4.5 लाख के बरामद हुए, जिस पर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button