देश

सगाई में जा रहे चार युवकों की नहर में डूबकर मौत

मथुरा में देर रात भीषण हादसा

मथुरा,एजेंसी। मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगला देविया मोड़ के पास तेज रफ्तार फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे कार सवार एक ही परिवार के चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को पहले ही बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार सभी युवक गोवर्धन मार्ग से डीग में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में राहुल (23), मोहित (21) और अमित (23) की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि कार अमित चला रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button