कटनीमध्य प्रदेश

ट्रक का तांडव, पहले महिला को कुचला, फिर व्यापारी को मारी ठोकर, बरही मैहर मार्ग में भीषण सडक़ हादसा, ट्रक की ठोकर से महिला का पैर कटा

बरही/कटनी, यशभारत। बरही नगर की अराजक यातायात व्यवस्था के चलते बेलगाम ट्रक ने पहले व्यापारी को ठोकर मारी फिर एक महिला का पैर कुचल दिया। सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे नगर के पुराने एसबीआई बैंक के सामने एक बेलगाम ट्रक ने मेला कर घर लौट रही मुंगवानी गांव की 35 वर्षीय शिवकुमारी नापित को कुचल दिया और इसके बाद आगे जाकर सडक़ पार कर रहे बरही निवासी 65 वर्षीय रामनरेश पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद गुप्ता को ठोकर मार कर भाग निकला। ट्रक की जोरदार ठोकर लगने से वे घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए कटनी फिर जबलपुर में भर्ती कराया गया, जहां ब्रेन हेमरेज की वजह से वे जिन्दगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। बताया गया है कि इस हादसे में घायल हुए महिला शिवकुमारी का पैर टूट चुका है, जिसका उपचार कटनी में जारी है। शिवकुमारी बरही का मेला करने के उपरांत अपने घर लौट रही थी, तभी वह हादसे का शिकार हो गई। बरही की बिगडै़ल यातायात व्यवस्था पर समय रहते सुधार नही किया गया तो कोई और बड़ी दुर्घटना कभी भी बरही बस स्टैंड में हो सकती है। बताया गया है कि हादसे के बाद घटना कारित करने वाले ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button