
नगर केशरवानी वैश्य सभा जबलपुर को मिला नया अध्यक्ष
जबलपुर, यश भारत। नगर केशरवानी वैश्य सभा जबलपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय केशरवानी के चयन पर समाजजनों में हर्ष का माहौल है।

उनके अध्यक्ष चुने जाने पर सभा के सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन और सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।







