भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 145 में से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 145 में से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज इलाकों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक-एक कर 145 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में कलेक्टर ने मौके पर ही फाइलें तलब कर शिकायतों का समाधान करवाया।

अधिकारियों को समय सीमा में काम करने के निर्देश जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट किया कि आवेदनों को केवल दर्ज करना काफी नहीं है, बल्कि उनका संतुष्टिपूर्ण निराकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर सुलझाया जाए ताकि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त 145 आवेदनों में सबसे अधिक मामले राजस्व, अतिक्रमण, राशन कार्ड और आपसी विवादों से संबंधित रहे। कलेक्टर ने कुछ विशेष मामलों में जांच दल गठित कर रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button