राशिफल 13 जनवरी 2026: लोहड़ी के दिन इस एक राशि की किस्मत का खुल रहा है ताला
जानिये अपना दैनिक राशिफल

यशभारत। आज दशमी है।दोपहर 3:17 के बाद एकादशी लग रही है।माघ माह की दशमी युक्त एकादशी बहुत ही पावन व पवित्र तिथि मानी जाती है। एकादशी कल की मान्य होगी।माघ माह मंगलवार व्रत जन्म जन्मान्तर के पापों का शमन करके अखण्ड पुण्य की प्राप्ति करवाता है।आज व्रत रहें। यह माह का प्रत्येक दिन श्री हरि विष्णु ,पालनहार विष्णु व हम सबके कल्याण करने वाले विष्णु जो पूर्णावतार रूप में मर्यादापुरुषोत्तम राम व लीलाधारी श्री कृष्ण हैं ,उनके शरणागत होने का महान उत्सव है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मेष
आज के दिन सूर्य नवम व चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं।छात्र अपने कॅरियर की नई रूपरेखा तय करेंगे।आप जिस जाँब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।
वृषभ
आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। परिवार सहित धार्मिक यात्रा की सम्भावना है,यह यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी ।जाँब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें।
मिथुन
आज के दिन सूर्य सप्तम व चन्द्रमा पँचम है। जाँब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला दिवस है। भाग्यवृद्धि में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है।इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें।यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
कर्क
राजनीतिज्ञों को सफलता मिकेगी । जाँब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन बहुत बेहतर नहीं है।वर्क व पोजिशन में सामंजस्य बनाये रखें।लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा।हेल्थ बेहतर रहेगी।यदि आप शेयर बाजार के मोटर्स व पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।
सिंह
आज के दिन सूर्य धनु व चन्द्रमा तुला में रहेंगे।जाँब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।परिवार को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी।व्यावसायिक सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
कन्या
आज चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य चतुर्थ रहेंगे।गुरु धार्मिक कार्यों की तरफ अग्रसर करेंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी।बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जाँब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।
तुला
इस राशि के चन्द्रमा मंगलमय फल देंगे। व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत करते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे।जाँब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। सूर्य तृतीय व चन्द्रमा तुला में रहेंगे।हेल्थ को लेकर सचेत रहें।
वृश्चिक
धन का आगमन होगा। आज के दिन सूर्य तृतीय व चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे।जाँब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी।प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें।
धनु
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा तुला में रहकर जाँब में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता कराएंगे।जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे ,इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
मकर
चन्द्रमा आज के दिन इसी राशि से दशम रहेंगे।सुखद यात्रा होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी।लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है।
कुम्भ
आज के दिन द्वितीय शनि व नवम चन्द्रमा मंगलमय फल देंगे।जाँब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्ययवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें।निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं।आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है।घर मे विवाह की बात करें।
मीन
गुरु चतुर्थ व चंद्रमा अष्टम हैं।छात्रों के लिए दिवस सफल रहेगा।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे । छात्र अपनी सोच को सही दिशा दें ।आपका नॉलेज आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।लव लाइफ की सुगंध आपके जीवन की बगिया को महकाती रहेगी।







