कटनीग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अपने गांव लौटे पिपरिया के विस्थापित, निगमायुक्त खुद पहुंचे हाल जानने 

सड़क और सुविधाओं पर दिए त्वरित निर्देश

जबलपुर। यशभारत। पिपरिया के विस्थापित परिवारों की अपने मूल घरों में वापसी के साथ क्षेत्र में सामान्य जनजीवन तेजी से पटरी पर लौट रहा है। नागरिकों की वापसी के बाद नगर निगम प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की पहल तेज कर दी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार स्वयं अधिकारियों के साथ पिपरिया गांव पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनका हाल-चाल जाना।

निगमायुक्त ने गांव का लिया जायजा, सुविधाओं को प्राथमिकता

निगमायुक्त ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को समझा। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पानी, बिजली और स्वच्छता सहित जरूरी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सुविधाओं की बहाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

1787666367 WhatsApp Image 2026 08 25 at 18.49.15 (1)

आवागमन के लिए तत्काल बनेगा वैकल्पिक मार्ग

ग्रामीणों के सुगम आवागमन को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दैनिक आवागमन में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही दीर्घकालिक समाधान के तहत आगामी दिनों में क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली उच्च गुणवत्ता की स्थायी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा।

1787666395 WhatsApp Image 2026 08 25 at 18.49.13

रोजाना मांगी जाएगी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट

निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। संबंधित प्रभारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके और ग्रामीणों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, अशफाक परवेज कुरैशी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button