मध्य प्रदेशराज्य

मैजिक और बाइक में भिड़ंत :  पिता – पुत्री की दर्दनाक मौत ,तीन घायल… क्षेत्र में हडकंप 

Table of Contents

रीवा lजिले के सगरा थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर लौवा बाजार में  एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ बाइक सवार और मैजिक से आमने-सामने टक्कर में एक ही घर के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हालत में भर्ती है। हादसे के परिवार में खुशियां मातम में फैल गई, बताया जा रहा कि बाइक सवार विश्वकर्मा परिवार सीधी जा रहे थे जबकि आटो मैजिक रीवा से लालगांव जा रही थी, जैसे लौवा बाजार से पहुंची तो आमने सामने मैजिक और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार में पांच लोग सवार थे हादसे के बाद जानकारी लगते ही सगरा पुलिस के साथ 112 डायल से अस्पताल संजय गांधी अस्पताल रीवा भिजवाया गया।

जिनमें घटना स्थल पर पांच साल की इसिका विश्वकर्मा पिता सुनील विश्वकर्मा की मौत हो जबकि पिता सुनील विश्वकर्मा 34 वर्ष की अस्पताल में इलाज के उपरांत मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे है जो बैकुंठपुर थाना अंतर्गत डेल्ही के निवासी है। वहीं सगरा पुलिस ने आटो मैजिक सहित चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक और मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। और युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button