मध्य प्रदेशराज्य

संदीप जीआर को मिला नए साल का तोहफा : प्रवर श्रेणी पर हुए पदोन्नत, बने रहेंगे सागर कलेक्टर

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति नए साल से लागू होगी। पदोन्नति के बाद संदीप जी आर सागर कलेक्टर बने रहेंगे। 

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आदेशा जारी करते हुए वर्ष 2013 के भाप्रसे अधिकारियों को भाप्रसे के प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया गया है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।

शासन ने 2010 के भाप्रसे के 16 अधिकारियों को भी पदोन्नत करते हुए सुपर स्केल के साथ नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button