भोपालमध्य प्रदेश

सीसीटीवी ढककर एटीएम लूटने पहुंचे चोर; सुरक्षा इंतजामों से भागे

सीसीटीवी ढककर एटीएम लूटने पहुंचे चोर; सुरक्षा इंतजामों से भागे

भोपाल, यशभारत। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक एटीएम लूट की कोशिश को बैंक के कड़े सुरक्षा इंतजामों और सतर्कता ने नाकाम कर दिया। बरखेड़ा इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को निशाना बनाने पहुंचे तीन बदमाशों को मशीन तोड़ने में सफलता नहीं मिली और उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तीन बदमाश एक कार से बरखेड़ा स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे। लूट की साजिश को अंजाम देने से पहले, उन्होंने सबसे पहले अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की। अंदर घुसते ही आरोपियों ने एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरों को टेप से ढक दिया। कैमरे ढकने के बाद, बदमाशों ने लोहे की रॉड का उपयोग कर एटीएम मशीन को उखाड़ने और तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। चोरों ने काफी देर तक मशीन पर वार किए, लेकिन बैंक के मजबूत सुरक्षा इंतजामों के चलते वे नकदी तक नहीं पहुंच सके और मशीन को तोड़ नहीं पाए।

घिरता देख मौके से हुए फरार
लगातार कोशिशों के बावजूद जब बदमाश सफल नहीं हो पाए, तो उन्हें अंदाजा हो गया कि वे अब पकड़े जा सकते हैं। खुद को घिरता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कार से आए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसपास लगे कैमरों में एक संदिग्ध कार की आवाजाही कैद हुई है। हालांकि, बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। हमने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button