जबलपुरमध्य प्रदेश
कोर्ट गेट के पास बाइक में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मशक्कत के बाद आग पर किया गया काबू

जबलपुर,यशभारत। जिला न्यायालय के गेट नंबर 6 के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपनी गाड़ी से गुजर रहा था तभी अचानक बाइक में आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक तुरंत बाइक छोड़कर सुरक्षित दूरी पर चला गया।
मौके पर मौजूद पुलिस और एसएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पहले भीड़ को नियंत्रित किया और फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।







