मध्य प्रदेशराज्य
पति की हैवानियत : पत्नी के साथ बिताए गए अंतरंग पलों के वीडियो किए वायरल, पीड़िता ने थाने में की शिकायत

रीवा lरीवा में दहेज लोभी पति की हैवानियत का शर्मनाक मामला सामने आया है। पहले पत्नी को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया… और जब बात नहीं बनी तो भरोसे में लेकर उसके साथ संबंध बनाते हुए अंतरंग वीडियो तैयार किया और बाद में उन वीडियो को फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर समान थाना पहुंची, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार शादी से पहले ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था। परिवार द्वारा असमर्थता जताने के बाद भी विवाह सम्पन्न हुआ और पीड़िता को ससुराल विदा कर दिया गया।
ससुराल पहुंचने के बाद उसका पति शिवम साहू—जो ट्रक ड्राइवर है—दहेज के लिए लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब आरोपी दबाव बनाने में सफल नहीं हुआ… तो उसने उसे बहला-फुसला कर संबंध बनाए और उन निजी पलों का वीडियो बना लिया।
कुछ समय बाद आरोपी ने एक बार फिर दहेज की मांग की और जब मांग पूरी नहीं हुई… तो उसने पत्नी के साथ बनाए गए अंतरंग वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म—फेसबुक और इंस्टाग्राम—पर वायरल कर दिया।
बदनामी और प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने तत्काल अपने परिजनों के साथ समान थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्होंने कहा…
समान थाना टी आई विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है जिसे लेकर अंतरंग वीडियो वायरल कर दी गई मामले की जांच की जा रही हैl







