कटनीमध्य प्रदेश

मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान

8 लोगों पर की गई चार हजार रुपये की चालानी कार्यवाही

कटनी – निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मुहैया करानें के उद्धेश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों सहित अन्य मार्गो की सार्वजनिक सड़कों में अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर व्यवसाय करनें वालों के विरूद्ध निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही निरंतर जारी है।
अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह नें बताया की अभियान के तहत अतिक्रमण अमले द्वारा मिशन चौक से मुख्य स्टेशन रोड़ के मुख्य मार्ग पर सार्वजनिक मार्ग में अनाधिकृत रूप से सामग्री रख, आवागमन को बाधित कर व्यवसाय करनें वाले 8 फुटकर सब्जी विक्रेताओं, कपड़ा व्यवसाईयों एवं ठेला संचालकों पर चार हजार रूपये का स्पाट फाइन की कार्यवाही कर आवागमन को सुचारू बनाया गया। इस कार्यवाही के दौरान व्यापारियों को सड़क किनारे दुकान लगाकर यातायात प्रभावित न करनें की सख्त हिदायत भी दी गई। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी राहुल पांडे, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित यातायात एवं नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की मौजूदगी रही। अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि शहर के नागरिकों की मंशा के अनुरूप चलाई जा रही यातायात में बाधक अतिक्रमणों को हटाने की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button