विदेश

ट्रंप की सुरक्षा में सेंध,व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में दो जवानो को मौत

ट्रंप ने बताया आतंकी हमला

वॉशिंगटन,एजेंसी। अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। हमलावर, रहमानुल्लाह लकनवाल, एक अफगानी नागरिक है। वह आपरेशन एलाइज वेलकम के तहत अमेरिका आया था। उसने घात लगाकर सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला किया। एफबीआई मामले की जांच कर रही है, और हमलावर का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है। व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी गई। जिसमे जवानो को मौत हो गई। वही हमलावर भी मुठभेड़ में घायल हुआ और उसे भारी सुरक्षा के बीच स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला दोपहर 2.15 बजे फरागट मेट्रो स्टेशन के पास 17वीं और आई स्ट्रीट के कोने पर हुआ।

रहमानुल्लाह ने चलाई गोली

हमलावार की पहचान रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई है, जो 29 वर्षीय अफगान नागरिक है। वह साल 2021 में अमेरिका में दाखिल हुआ था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि उसके पहचान संबंधी कुछ पहलुओं की अभी भी पुष्टि की जा रही है।

एफबीआई जांच में जुटी

इस हमले को अब एफबीआई संभावित आतंकी हमले के रूप में जांच रही है। वहीं अमेरिका गृह विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि हमलावर 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था और उसने आॅपरेशन एलाइज वेलकम के तहत एंट्री ली थी, जिसके जरिए अफगान नागरिकों को शरण दी गई थी।

ट्रंप ने बताया आतंकी हमला

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने वॉशिंगटन डीसी की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 500 सैनिकों को तैनात करने का निर्देश दिया है। साथ ही ट्रंप ने कहा है कि 2021 में अफगानिस्तान से जिन लोगों को अमेरिका में प्रवेश दिया गया था, उनकी दोबारा गहन जांच की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button