देश

भीषण सड़क हादसा : गड्ढे से उछली बाइक : खुल गया सिर… युवक की दर्दनाक मौत

रीवा l चोरहटा में हाईवे पर एक युवक की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया l चोरहटा निवासी अंकित साकेत बेला स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी बेला बायपास पर संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। युवक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा माना जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चोरहटा निवासी अंकित साकेत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सड़क पर गड्ढे से बाइक उछलने के कारण अंकित गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। हालांकि युवक के शरीर पर बाहरी गंभीर चोट नहीं दिखी, लेकिन उसे अंदरूनी चोट पहुंचने की बात सामने आई है।

 

युवक का शव मर्चुरी में रखा गया है। परिजनों ने सड़क की बदहाल स्थिति को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button