जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जिले में 13 रक्तदान शिविरों का आयोजन, कलेक्टर रायवेन्द्र सिंह खुद संभाले रहे मोर्चा

सेवा पखवाड़ा : युवाओं में रक्तदान का उत्साह,

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जिले में 13 रक्तदान शिविरों का आयोजन
सेवा पखवाड़ा : युवाओं में रक्तदान का उत्साह,

 कलेक्टर रायवेन्द्र सिंह खुद संभाले रहे मोर्चा

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत जबलपुर जिले में आयोजित सभी 13 रक्तदान शिविरों में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इन शिविरों में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाजसेवा में अपनी अहम भूमिका निभाई। कलेक्टर रायवेन्द्र सिंह ने भी स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, जिससे अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

शहर के जिला अस्पताल विक्टोरिया, मेडिकल कॉलेज, NSCB मेडिकल अस्पताल समेत कई स्थानों पर लगाए गए शिविरों में युवाओं की भीड़ उमड़ती रही। इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन शिविरों में करीब 900 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजन
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने युवाओं का हौसला बढ़ाया और रक्तदान को महादान बताया।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर रायवेन्द्र सिंह ने विभिन्न रक्तदान शिविरों का भ्रमण किया और आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जबलपुर जिले में जिस तरह से युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की है, वह सराहनीय है।

रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला
शिविरों में शामिल रक्तदाताओं ने कहा कि यह अवसर केवल सेवा का ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button