भोपालमध्य प्रदेश

भोपालः डीजे वाहन से एम्पलीफायर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख का माल बरामद

भोपालः डीजे वाहन से एम्पलीफायर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख का माल बरामद
​भोपाल,यशभारत। राजधानी के  स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने एक डीजे वाहन से चोरी की गई दो महंगी एम्पलीफायर मशीनों के मामले में चोरी करने वाले चार आरोपियों और मशीन खरीदने वाले एक डीजे संचालक सहित कुल छह आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया 3.5 लाख कीमत का पूरा मशरूका भी जब्त कर लिया है।

WhatsApp Image 2025 11 02 at 16.35.54 1

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,फरिदायी दिनेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजेंद्र नगर पानी की टंकी के पास खड़ी उनकी डीजे गाड़ी का ताला तोड़कर दो एम्पलीफायर मशीनें चोरी हो गईं।  पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर घटना स्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात कार संदिग्ध दिखी। मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार मालिक रोहित पवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में रोहित ने खुलासा किया कि उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर यह चोरी की थी और मशीनों को शाहपुरा निवासी एक डीजे संचालक को मात्र ₹60,000 में बेच दिया था।

​ पुलिस ने बताया कि चोरी की गई दोनों एम्पलीफायर मशीनों की बाजार कीमत 3.5 लाख बताई गई है, जिसे आरोपियों ने पैसों की तंगी या महंगे शौक पूरे करने के लिए सिर्फ 60,000 में बेच दिया और रकम आपस में बाँट ली।
​बजरिया पुलिस ने  इन  आरोपियों को किया गिरफ्तार – आदिल खान (25), दर्शन दवे (23), रोहित पवार (23), लोकेश ठाकुर उर्फ डबराल उर्फ सांगा (18) – को गिरफ्तार किया। साथ ही, चोरी की मशीनें खरीदने वाले मोहित चौहान (26) (निवासी शाहपुरा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button