
जबलपुर,यश भारत । पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत डीएसपी अखिलेश गौर ने जबलपुर के कोतवाली सीएसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे गोहलपुर सीएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने की बात कही। उनके नए दायित्व संभालने पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।






