ध्यान एवं प्रार्थना के साथ हार्टफ़ुलनेस ध्यान सत्र का समापन

जबलपुर यशभारत। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सेनानी 6वीं वाहिनी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में दिनांक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय हार्टफ़ुलनेस ध्यान सत्र का सफल समापन बुधवार को वाहिनी के लर्निंग सेंटर में किया गया।
यह विशेष ध्यान सत्र वाहिनी इकाई अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी एवं मिनिस्टीरियल स्टाफ के लिए आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्म-संतुलन एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।प्रशिक्षकों ने कराया ध्यान एवं प्रार्थना सत्र समापन दिवस पर हार्टफ़ुलनेस के प्रशिक्षक श्री संजीव ताम्रकार एवं श्री सुरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थना एवं ध्यान सत्र के माध्यम से कार्यक्रम का समापन कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को नियमित ध्यान साधना के लाभ, तनाव प्रबंधन एवं कार्यस्थल पर शांति बनाए रखने के उपायों के बारे में बताया गया। हार्टफ़ुलनेस पुस्तक भेंट कर किया प्रेरित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर निरीक्षक (मुख्य समवाय) विक्रम सिंह द्वारा वाहिनी की मुख्य लिपिक सुश्री सुमन सिंह को हार्टफ़ुलनेस पुस्तक भेंट की गई। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को ध्यान साधना से जुड़ने और इसे नियमित जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
अनेक अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित समापन सत्र में मुख्य लिपिक सुमन सिंह, अंजना पाठक, शरमेश बाबू, ग्रेसी गर्ग सहित अन्य बाबू स्टाफ एवं अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।सभी ने इस ध्यान सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं आत्मसंतुलन बढ़ाने वाला बताया।







