जबलपुरमध्य प्रदेश

रेलवे को अपनी ही संपत्ति का नहीं है पता, पुराने रिकॉर्ड में खोज रही सच्चाई

मदन महल स्टेशन से टेलीकॉम फैक्ट्री तक बिछी रेल लाइन का रहस्य अभी भी बरकरार

जबलपुर यशभारत । रेलवे की करोड़ों की संपत्ति का रिकॉर्ड तक विभाग के पास नहीं होना अपने आप में हैरान करने वाला मामला है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर रेल मंडल के मदन महल रेलवे स्टेशन से लेकर टेलीकॉम फैक्ट्री तक वर्षों पूर्व बिछाई गई रेल लाइन अब आधी से अधिक गायब हो गई वहीं कुछ रेलवे लाइन ज़मीन के नीचे धस गई है लेकिन यह लाइन किसने और किस उद्देश्य से डाली थी, इसका कोई स्पष्ट जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। अब रेलवे अमला पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर यह लाइन किस योजना के तहत तैयार की गई थी और इसकी जिम्मेदारी किसके पास थी।
वहीं सूत्रों के मुताबिक, यह रेल लाइन काफी समय पहले बिछाई गई थी। जिसका लगता है कि अब कोई धनी धोरी नहीं रह गया है नतीजतन, अधिकारियों को पुराने फाइलों और नक्शों में सुराग ढूंढने पड़ रहे हैं।बता दें कि यह रेलवे लाइन तो एक बानगी है इस तरह की न जाने कितने और जगह रेलवे की सम्पत्ति होगी जिसका शयाद उसे भी पता नहीं होगा…?

टेलीकॉम फैक्ट्री तक सामग्री परिवहन के लिए उपयोग में लाई जाती थी

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लाइन पहले टेलीकॉम फैक्ट्री तक सामग्री परिवहन के लिए उपयोग में लाई जाती थी। लेकिन वर्षों से उपयोग बंद होने के बाद अब इस पर झाड़ियां उग आई हैं और कई जगहों पर अतिक्रमण भी शुरू हो गया है। लोगों ने इसे स्क्रैप समझकर आस-पास निर्माण सामग्री रखनी शुरू कर दी है। वहीं जब इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। यदि यह लाइन रेलवे की ही संपत्ति साबित होती है, तो जल्द ही इसे सुरक्षित किया जाएगा। वहीं, अगर किसी अन्य विभाग की निकली तो उसके नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आखिर कहां गायब हो गया इसका रिकॉर्ड

यशभारत द्वारा पहले भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा चुका है। अब जब रेलवे खुद अपनी संपत्ति के दस्तावेज तलाशने में जुटा है, तो यह सवाल और भी बड़ा हो गया है कि आखिर विभाग की करोड़ों की जमीन और संसाधन का लेखा-जोखा कहां गायब हो गया। फिलहाल रेलवे की टीम पुराने नक्शों और फाइलों की जांच में लगी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस रहस्यमयी रेल लाइन की सच्चाई सामने आ जाएगी।

WhatsApp Image 2025 10 25 at 14.02.03

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button