जबलपुरमध्य प्रदेश

लाइसेंस धारी ही बेच सकता है फटाका

अपना लाइसेंस किराए से दिया तो खैर नहीं

जबलपुर, यश भारत। दीपावली पर्व को देखते हुए शहर के पटाखा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में लगे पटाखा बाजार का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों और दुकानों के बीच की दूरी का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक दुकान पर लाइसेंसधारी की मौजूदगी अनिवार्य होगी, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटाखा व्यापारियों को स्टॉक रजिस्टर संधारित करने, बिजली की सुरक्षित फिटिंग रखने और कटे-फटे तारों के उपयोग से बचने की हिदायत दी गई। साथ ही,हर दुकान पर लाइसेंसधारी की मौजूदगी अनिवार्य अग्निशमन उपकरण और सुरक्षित बिजली फिटिंग जरूरी ज्वलनशील वस्तुएं दुकानों से दूर रखनी होंगी

नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

ज्वलनशील पदार्थों को दुकानों से दूर रखने और वाहनों की पार्किंग बाजार क्षेत्र से बाहर करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने कहा कि पूर्व वर्षों में देश के कई शहरों में पटाखा बाजारों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। इसलिए इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा मानकों या लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत लाइसेंस निरस्तीकरण और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button