विदेश

ट्रंप ने फोड़ा एक और टैरिफ बम,अब ट्रकों पर लगाया 25% टैरिफ!

अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐलान से किसे लगेगा झटका?

वाशिंगटन,एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और टैरिफ बम फोड़ा है. डोनाल्ड ट्रंप ने अब नया ऐलान किया है कि अमेरिका में विदेशी ट्रकों पर नया टैरिफ लागू होगा. ट्रंप के मुताबिक, सभी मध्यम और भारी ट्रक, जो अमेरिका में अन्य देशों से आएंगे, उन पर टैरिफ यानी शुल्क लगेगा. नए आदेश के मुताबिक, ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा. यह 1 नवंबर 2025 से लागू होगा.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस कदम से एक बार फिर अपनी ट्रेड पॉलिसी को सख्त करने का ऐलान किया है. 1 नवंबर 2025 से सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा, जो अन्य देशों से अमेरिका में आयातित होंगे. ट्रंप के मुताबिक, यह कदम अमेरिकी विनिर्माण उद्योग को संरक्षित करने और विदेशी आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में उठाया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले महीने कहा था कि भारी ट्रकों के आयात पर 1 अक्टूबर 2025 से नए शुल्क लागू होंगे. अमेरिकी वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में अमेरिका ने 2,45,764 मध्यम और भारी ट्रकों का आयात किया, जिनमें से अधिकांश कनाडा (4.5 बिलियन डॉलर) और मैक्सिको (15.6 बिलियन डॉलर) से थे. इनका कीमत करीब 20.1 बिलियन डॉलर थी.

किसे अधिक झटका?

इसका मतलब है कि ट्रंप के इस फैसले से सबसे अधिक मार कनाडा और मेक्सिको को ही पड़ेगी. एस एंड पी ग्लोबल के अनुसार, निश्चित रूप से मध्यम और भारी ट्रकों का अमेरिका के समग्र ऑटोमोटिव बाजार में 5% हिस्सा है, लेकिन उत्तरी अमेरिका में ऐसे वाहनों की 80% मांग इसी देश में है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप कई चीजों पर टैरिफ लगा चुके हैं.

टैरिफ बम लगातार फोड़ रहे ट्रंप

दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप कई सेक्टर में टैरिफ लगाने की शुरुआत की. वह अब तक लकड़ी से लेकर टिंबर और किचेन कैबिनेट्स वगैरह पर टैरिफ लगा चुके हैं. हाल ही में ट्रंप ने विदेशी दवाओं यानी फार्मास्यूटिकल्स पर 100% टैरिफ का ऐलान किया. इसके अलावा, किचन कैबिनेट्स और बाथरूम वैनिटी पर 50%, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30%, ऑटो पार्ट्स पर 25%, और चीन से आयातित अधिकांश सामानों पर 60-100% टैरिफ लगाए गए. ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है.
टॉप वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button