मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : दो गांव की 1 दर्जन महिलाओं के साथ लोन के नाम पर धोखाधड़ी : कीमती जेवरात सहित आरोपी महिला गिरफ्तार, किस्त वाले पहुंचे घर, तब हुआ लोन का पूरा खुलास

मंडला lमध्यप्रदेश में कई जिलों के ग्रामीण व कस्बों में रहने वाले लोग लगातार धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर मामले लोन दिलाने या साइबर सेल से जुड़े हुए हैं। फेक कॉल भी इसमें मुख्य है जिसमें सबसे ज्यादा लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। वहीं बढ़ते साइबर अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन भी इसे रोकने लोगों को जागरूक करने विभिन्न प्रकार के आयोजन कर लोगों को इससे दूर रहने और जागरूक करने का अथक प्रयास कर रही है इसके बावजूद भी लोग इसका शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला मुख्यालय की तहसील निवास से सामने आया है जहां पर एक महिला ने तकरीबन 13 महिलाओं के साथ लोन के नाम पर धोखाधड़ी की।

पूरा मामला निवास थाना अंतर्गत आने वाले 2 ग्रामों का है। मुकास खुर्द और खिनारिपटा जहां की तकरीबन एक दर्जन महिलाएं इस ठगी का शिकार हुई हैं। दरअसल महिलाओं के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी महिलाओं को कहीं न कहीं पैसों की जरूरत थी जिसकी वजह से वे सभी इस झांसे में आ गईं। लोन दिलाने वाली महिला को लोन पर लगने वाले सारे जरूरी कागजात दे दिए और साथ में लोन के लिए कुछ पैसे की भी मांग हुई जिसमें किसी ने पैसे दिए तो किसी ने अपने घर के जेवरात दे दिए। महिला ने सब कुछ लेकर लोन तो पास करवा दिया मगर लोन का पैसा रख खुद फरार हो गई। महिलाओं का ये भी कहना है कि लोन का पैसा तो उनके पास तक पहुंचा ही नहीं और न उन्हें इस बात की जानकारी थी कि उनका पैसा बैंक से पास होकर निकल चुका है। पूरे मामले की जानकारी सभी महिलाओं को तब लगी जब बैंक के लोग घर किस्त मांगने पहुंचे तब जाकर महिलाओं को लोन का पता चला कि लोन उनका पास हो गया था और पैसा भी निकल गया। सभी महिलाओं ने 16/09/2025 को थाना निवास पहुंच पूरी जानकारी दी व धोखाधड़ी करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने 203/2025 धारा 316(2),318(4), बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मंडला पुलिस अधीक्षक के द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं निवास पुलिस ने महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर महिला के पास से कुछ कीमती जेवरात और अन्य सामग्री जब्त की है।

जप्त सामग्री:

01 जोड़ी चांदी का गजर, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग सोने का लॉकेट, 02 जोड़ी चांदी की बोरे लगी पायल, 02 नग चांदी का करधन, 01 नग सोने का पंचाली मंगलसूत्र, 03 नग सोने के लॉकेट, एक स्टील की अलमारी, एचपी गैस का सिलेंडर, गैस चूल्हा, मिक्सी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button