मध्य प्रदेशराज्य
सुनार नदी में पिकनिक मनाने आए दो युवक नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे : गोताखोरो की टीम लगातार कर रही सर्चिंग , क्षेत्र में हड़कंप

दमोह।नरसिंहगढ़ क्षेत्र की सुनार नदी में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दमोह से पिकनिक मनाने आए दो युवक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी और तेज बहाव में बह गए। यह घटना दरगाह के पास की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू करवाई गई। नदी में तेज बहाव होने से सर्चिंग अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम युवकों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी और परिजनों में मातम का माहौल है।






